बलिया। जिले में एक दलित युवती के साथ मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर विवाह करने का मामला सामने आया था, जिसे करणी सेना ने लव जिहाद बता कर जमकर हंगामा किया था। अब इस मामले में पुलिस ने पिता के कथित अपहरण के आरोपों पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को दलित युवती के पिता ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस से शिकायत की कि मेरी 18 वर्षी बेटी को दिलशाद पिता मनऊवर सिद्दकी (निवासी पडरी थाना
उभांव जनपद बलिया) बहला फुसला कर शादी करने के लिए अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गया है । मेरी बेटी कुछ दिनों से लापता थी लेकिन मुझे सूचना मिली कि मेरी लड़की को आरोपी बलिया लेकर गया है। वहीं 29 जुलाई को दलित युवती को लेकर पड़री गांव का निवासी दिलशाद जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में विवाह का पंजीकरण कराने गया था। तभी करणी सेना वाले ने उनसे पूछताछ की और हंगामा करते हुए दलित युवती और मुस्लिम युवक को थाने ले गए। जहां पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। उभांव पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश शर्मा ने मय फोर्स के साथ कार्यवाही करते हुए दिलशाद और ईरशाद पुत्र मनऊर निवासी ग्राम पड़री थाना उभांव जनपद बलिया को रेलवे स्टेशन बेल्थरा रोड से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…