Uncategorized
बलिया में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार का सांसद ने किया लोकार्पण
बलिया। कोर्ट परिसर में स्थित क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओँ को सुरक्षा और सुविधा देने का मुद्दा उठा। जहां एक और सरकार के मंत्री और सांसद ने अधिवक्ताओं ने हर सुविधा देने की बात कही। तो वहीं दूसरी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी समारोह को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा दूसरों की मदद करता है।
दूसरों के न्याय के लिए अपना पर जीवन न्योछावर कर देता है। ऐसे अधिवक्ताओं को सुविधाएं दी जानी चाहिए जिसके लिए हमारी सरकार काफी मददगार साबित हुई है। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अधिवक्ता हित के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था बनाई है। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में अधिवक्ता समाज काफी संघर्ष कर रहा है।
कोरोना काल में अधिवक्ताओं ने जिस तरीके से संघर्ष किया है। उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में सरकार को भी अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं की ऐड करनी चाहिए और उनके कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनानी चाहिए। अधिवक्ता के असामयिक निधन पर 20 लाख रुपए और उपचार के लिए 10 लाख रुपए की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सरकार प्रदान करे। जिससे अधिवक्ता के बीमार होने की दशा में उसका सुचारू से इलाज कराया जा सके।
वहीं जिला जज आलोक कुमार त्रिवेदी ने कहा कि अधिवक्ता को हर प्रकार की सहूलियत मिलनी चाहिए। जिससे कि वह निश्चिंत होकर अपनी वकालत कर सकें और दूसरों को न्याय दिलाने में बाधा मासूस न करें। समारोह में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा, महासचिव अविरल कुमार ओझा, हरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, निर्भय नारायण सिंह, अंशुमान पांडेय, प्रेम शंकर वर्मा, मनोज सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश7 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





