Connect with us

बलिया स्पेशल

मनियर : पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Published

on

बलिया के मनियर क्षेत्र में विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर, सास को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया रविवार को बताया कि नन्हागंज के जिगनी गांव निवासी सुनील चौहान की पांच वर्षीय बेटी संध्या व एक साल के बेटे संदीप का शुक्रवार को मुंडन संस्कार हुआ था। रात मे भोजन करने के बाद परिवार के लोग सो गए। शनिवार की सुबह सुनील की पत्नी रमिता (30) व उसके दोनो बच्चे बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बिस्तर पर दोनों बच्चों व रमिता का शव पड़ा था। पुलिस को सुनील ने बताया कि बच्चों के मुंडन संस्कार में ओहार का कार्यक्रम नहीं हुआ था जिसे लेकर रमिता नाराज थी। इसी बात को लेकर उसने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी उसका सेवन कर फांसी लगा ली।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने रमिता के पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई रूदल चौहान ने पति सुनील व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पीहर वालों का है कि ससुराल पक्ष के लोग रमिता को प्रताड़ित करते थे। दहेज में सिकड़ी व कार की मांग शादी के बाद से कर रहे हैं। रमिता व उसके दोनों बच्चे संध्या (5) एवं संदीप (एक) शुक्रवार को मुंडन संस्कार से लौटे थे।

रात में पति सुनील, जेठ विनोद, ससुर अच्छेलाल चौहान, सास शांति देवी, ननद मुनरी देवी व जेठानी पुष्पा देवी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। संध्या व संदीप दोनों बच्चों का मुंडन पचरुखिया में शुक्रवार को था। लेकिन नाव से रस्सी उस पार उसका पति नहीं ले गया।
इसके चलते घाट पर ही पति का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद इसी बात को लेकर घर पर भी उनके बीच विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी की मौत दम घुटने से बताई गई है। इसी आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मालूम हो कि गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर बंगला निवासी जयप्रकाश चौहान ने अपनी पुत्री रमिता (30) की शादी 2012 में नन्हागंज निवासी अच्छेलाल चौहान के पुत्र सुनील चौहान साथ की थी। शादी के पांच साल बाद रमिता को पुत्र हुआ था।

ग्रामीणों का कहना था कि पति, पत्नी या परिवार में कोई विवाद भी था तो मासूमों का क्या गलती थी। इस हृदयविदारक घटना को लेकर मायके पक्ष से आए लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी बड़ा आक्रोश था।

पड़ोसियों ने बताया कि बच्चे का पहला जन्मदिन मनाने को लेकर मां व परिवार के लोगों में काफी खुशी थी। सुनील पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बच्चे के मुंडन संस्कार में ही छुट्टी लेकर घर लौटा था।

परिवार में खुशी का माहौल था। शुक्रवार को सभी पूरी तैयारियों के साथ गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में गए भी थे। उसके अगली सुबह ही दोनों बच्चों के साथ मां का शव घर में मिलने को लेकर सभी स्तब्ध हैं। इस घटना के बाद गांव में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

Published

on

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले की बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर भी संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आने लगी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं नगर पंचायत नगरा के प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

उमाशंकर राम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के साथ जनता का समर्थन जुड़ रहा है।

स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी बना चर्चा का विषय

बेल्थरारोड विधानसभा से उमाशंकर राम की दावेदारी सामने आने के बाद स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। उमाशंकर राम इसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूर्व मंत्री स्व. अंचल जी के अधूरे सपनों को पूरा करने की इच्छा भी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

सपा में दावेदारों के बीच बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सक्रियता के बीच अब निगाहें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा भी टिकट चयन की चर्चा में अहम स्थान ले सकता है।

फिलहाल उमाशंकर राम ने अपनी दावेदारी सार्वजनिक कर बेल्थरारोड की सियासत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।

Continue Reading

featured

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Published

on

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया में प्रवास करेंगे। इस दौरान युवा चेतना की पूरी टीम जिले में सक्रिय रहेगी और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेगी। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों के बीच संवाद होगा। इस दौरान वह अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे।

युवा चेतना की टीम ने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में संगठन से जुड़े लोगों की सक्रियता रहेगी।

रोहित कुमार सिंह का यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा।

Continue Reading

बलिया

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

Published

on

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलिया के कांग्रेस नेता अबुल फैज़ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिले में संगठनात्मक समन्वय और महारैली की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस महारैली के लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। अबुल फैज़ को मिली जिम्मेदारी के तहत जिले के कांग्रेसजनों से संपर्क स्थापित करने, संगठन के बीच तालमेल बनाने और महारैली में बलिया की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

अबुल फैज़ जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया में वॉररूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज का दायित्व मिलने के बाद महारैली की तैयारियों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुल फैज़ ने कहा कि वह संगठन की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर महारैली में बलिया से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली के लिए जिले में संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अबुल फैज़ ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात कही।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!