Uncategorized
इस मुस्लिम नौजवान के ‘मियां भाई’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल…
दोस्तों आज हम आप को बताएंगे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक ऐसे गाने की जो मिया भाई के नाम से फेमस हुआ है .पुरे युवाओ में झाया हुआ है हैदराबाद के स्टूडेंट ने इस गाने को बनाया है और सोशल मीडिया पर यह काफी ज़ादा चल रहा है मिया भाई नाम का डाइलॉगे इससे पहले शारुख खान की फिल्म रईस में आया था जो फैंस ने काफी ज़ादा पसंद किया था उसी तरह इस गाने को भी लोग बहुत पसंद कर रहे है.
सोशल मीडिया पर आज कल इन सब चीज़ो का क्रेज दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है तो आइये हम आप को बताते है की यह गाना कब,किसने और कैसे बनाया . एक अंतिम वर्ष के छात्र रेहान अरशद ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक रैप की अपलोड किया था मिया भाई वीडियो ने तहेलका मचा रखा है २१ मिलियन वीव्स पार कर लिए है और लाखो लाइक्स बटूर लिए है तेलंगाना में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार रेहान अरशद और उनके दोस्तों ने मिया भाई नाम के गाने पर काम किया है.

वीडियो नाकि यूट्यूब बल्कि फेसबुक ,ट्विटर टिक टोक अदि हर जगह तहेलका मचा रखा है यह भी बता दे की अरशद ने गीत लिखा था बल्कि उनके दोस्त आदिल बख्तावर ने संगीत बनाया था . गीत में चाचा चाय पियाली चबूतरे लुटा आइये पोटा जैसे शब्द है गाने सनसनी बनने के बाद अरशद ने कहा हमने वीडियो 22 नवंबर को अपलोड किया था हलाकि उन्हें इतनी बड़ी पर्तिकिर्या की उम्मीद नहीं थी .

अरशद ने ये भी कहा की अपने दोस्तों को प्रेरित करने के बाद गाने को अपलोड करने का फैसला किया था अरशद ने बताया की शूटिंग उनके दो दोस्त तौफीक शैख़ और तौफीक ने की थी धयान दिया जा सकता है की रैप गीत हैदराबादी संस्कृति की झलक देता है अब गाना काफी ज़ादा वायरल होगया है की अब युवा पार्टी वगैरा में खेल रहे है .
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured2 weeks ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
-
बलिया5 days ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी





