बलिया- नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने घर में घुस कर किया रेप, मामला दर्ज़

बलिया में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस के लड़के ने ही रेप कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया हे कि उस वक्त वह घर में अकेली थी और तभी पड़ोस का आरोपी युवक ने उसी के घर में बंद कर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िता ने पूरी कहानी कुछ यूं बतायी। बलिया जिले के हल्दी थानाक्षेत्र के एक गांव में लड़की का घर है।

उसेक माता पिता रोजगार के लिये सब्जी बेचते हैं। घटना के समय दोनेां बाजार गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। वहां उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया औरवहां से फरार हो गया। जब मां बाप वापस लौटे तो लड़की ने उन्हें पूरी कहानी बतायी।

घटना के बारे में सुनकर परिजन दंग रह गए। लड़की को लेकर परिजन सीधे हल्दी थाना पहुंचे और वहां पूरा घटनाक्रम बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये कोशिश शुरू कर दी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया विजय पाल सिंह ने कहा कि पीड़ि पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने का दावा भी किया।

कहा कि पूरी घटना की जांच करायी जा रही है। बताते चलें कि योगी सरकार आने के बाद महिला अपराध रोकने के लिये जो दावे किये गए थे वह धरातल पर पूरे नहीं हुए। सूबे में महिला अपराध बदस्तूर जारी है। रेप जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। हालांकि पुलिस लगातार यह दावा करती रही है कि अपराध में कमी आयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago