एक नर्सिंग होम में कार्यरत नर्स ने संचालक पर अश्लील हरकत करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने नर्सिंग होम के संचालक पर अश्लील हरकत करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर छेड़खानी व एससी एसटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मामला यूपी के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। तहरीर के मुताबिक, सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में कार्यरत नर्स ने संचालक सह चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
उसने बताया कि मंगलवार की रात नर्सिंग होम के संचालक शराब के नशे में अस्पताल आए और मुझे अपने केबिन में ले गए और मेरे साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो वे जाति सूचक गालियां देने लगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व भी वह छेड़खानी कर चुके हैं और मारापीटा भी है लेकिन आर्थिक परेशानी के चलते मैं मामले को दबाते रही।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…