बलिया
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- सुधार होने तक जिले में ही रहूंगा
बलिया: खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड रोकथाम की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार व कोविड नियंत्रण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और उसे दुरुस्त कराने पर खास जोर दिया।
वर्तमान में उपलब्ध कुल ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या के बारे में पूछने पर सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि कुल 174 छोटे व 86 बड़े सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस पर मंत्री ने सवाल किया कि न सिलेंडर की कमी है न बेड की, तो फिर समस्या क्या हैं ? मरीज परेशान हो रहे हैं, ऐसा नहीं चलेगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ध्यान दें।
उन्होंने पिछले वर्ष कोविड संक्रमण के दौरान शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए धन, संसाधन व उसके उपभोग के बारे में पूछा तो सीएमओ ने विभाग से सूचना मंगाकर बताया कि पिछले वर्ष एसडीआरएफ मद में 1 करोड़ 80 लाख, पंचायती राज मद में 2 करोड़ 50 लाख, शासन द्वारा 10 आईसीयू बेड, विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद व विधायक निधि से 1 करोड़ 96 लाख एवं विभिन्न कंपनियों द्वारा सहयोग के तौर पर 18 वेंटीलेटर मिले थे।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ एसडीआरएफ मद में शासन ने धन भेजा है। पिछले वर्ष का धन अभी उपलब्ध हैं, खर्च नहीं हो पाया हैं । आक्सीजन प्लांट के लिए आज टेंडर खुल रहा हैं। बहुत जल्द यह स्थापित होगा। खेल मंत्री ने कहा कि इतने धन और संसाधन के बावजूद अभी तक वेंटीलेटर और आईसीयू बेड क्रियाशील क्यों नहीं हुआ ? कहा, ‘उस धन से अभी तक सुविधाएं शुरू न होने के दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।’
बैठक में ही प्रमुख सचिव व कमिश्नर से की बात
खेल मंत्री ने मीटिंग हॉल से ही मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व कमिश्नर से वार्ता कर हालात से अवगत कराया। कहा कि सारे विवरण के साथ अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी को दूंगा। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही जैसे सुविधाओं के लिए मिले धन खर्च नहीं कर पाना, वेंटीलेटर व आईसीयू चालू नहीं करा पाना आदि से सरकार की छवि खराब हो रही हैं।
सुधार होने तक जिले में ही रहूंगा
मंत्री श्री तिवारी ने फोन से जिलाधिकारी से बात की। जिलाधिकारी ने सारी व्यवस्थाएं एक सप्ताह में सही करने को कहा। मंत्री ने साफ कहा कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, मैं जिले में ही रहूंगा। मीटिंग में यह भी निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट से जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया जाए। बैठक में सिकंदरपुर विधायक संजय यादव , जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू , राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि संजय सिंह, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रतिनिधि अमन कुमार, एडीएम रामआसरे, एएसपी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, एसडीएम सदर राजेश यादव, सहित कोविड ड्यूटी से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


