बलिया
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के तहत राज्यमंत्री ने 9 लाभार्थियों को बांटे 68 लाख के लोन
बलिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिले के 9 लाभार्थियों को विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में बुधवार को ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के तीन तथा जिला उद्योग केंद्र के छह लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। लोन की सुविधा का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को बधाई देते हुए रोजगार में सफल होकर आर्थिक उत्थान करने की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि लखनऊ में आयोजित एमएसएमई लोन मेला में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को जनपद स्तर पर एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम यूनिट्स ने अच्छा काम किया है, जिसका नतीजा है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य और सर्वाधिक युवा होने के बाद भी बेरोजगारी दर सबसे कम है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता से युवाओं को रोजगार से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि जिस प्रकार प्रदेश स्तर पर लोन मेला का आयोजन हुआ, उसी प्रकार जिले स्तर पर भी आयोजन हो। हम सबका प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पारदर्शी व सुविधाजनक तरीके से लोगों को लोन उपलब्ध कराया जाए।
ऋण का उपयोग इन धन्धों में करेंगे लाभार्थी– प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र की ओर से रसड़ा निवासी राकेश श्रीवास्तव को पांच लाख रूपए रेडीमेड गारमेंट के लिए, नवानगर निवासी नवीन तिवारी को 25 लाख का ऋण इंटरलॉकिंग ईंट के धन्धे के लिए, बलिया शहर निवासी राणा यादव को पांच लाख आटा-चक्की उद्योग शुरू करने के लिए, माधोपुर रसड़ा निवासी अफजाल अहमद को दस लाख रूपए प्लम्बरिंग धन्धा के लिए मिला। इसके अलावा एक जनपद एक उत्पाद के तहत मुदासिर अंसारी व मकसूद अंसारी को कटिंग व टेलरिंग के लिए प्रशिक्षण
व टूल किट का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मधु तिवारी निवासी सीताकुंड को तीन लाख रेडीमेड गारमेंट उद्योग शुरू करने के लिए तथा रामपुर असली, गड़वार निवासी संतोष सिंह व संदीप प्रजापति को दस-दस लाख का ऋण क्रमश: दोना—पत्तल मशीन लगवाने व सीमेंट ईंट उद्योग के लिए मिला है। इस अवसर पर डीएम अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रामसहाय प्रजापति व जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी मौजूद थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


