Categories: बलिया

परिवहन विभाग की तैयारी, बलिया के इन 12 रुटों पर चलाई जाएंगी मिनी बस

परिवहन विभाग बलिया को बड़ी सौगात देने जा रहा है। विभाग ने जिले के 12 नए स्थानों से कई जिलों के लिए मिनी बस सेवा शुरु करने की तैयारी की है। इसके लिए ई-टेंडर किया है। बस संचालन के लिए कई कंपनियां आगे आई हैं। ऐसे में जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा।

जिन स्थानों से बसें गुजरेंगी उनमें एकइल, सिकरिया, दोकटी, बलिया, मनियर, बांसडीह, गढ़मलपुर, सुरेमनपुर, सिकरिया, चांदपुर और इब्राहिमपट्टी शामिल हैं। इन स्थानों से एक बस जाएगी, वहां से यात्रियों को लेकर लौटेगी। बसें रोज 2407 किलोमीटर लंबा फेरा लगाएंगी। इनसे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रोडवेज की आमदनी में इजाफा होगा।

इन बसों का किराया सामान्य होगा और बस सेवा का लाभ उठाने के लिए उन्हें मुख्यालय आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। एकइल – बलिया – वाराणसी, सिकरिया-बलिया-गोरखपुर, दोकटी-बैरिया-बलिया-गोरखपुर, कोटवारी – बलिया – आजमगढ़, बलिया – रसड़ा – नगरा-गोरखपुर, मनियर-रसड़ा-वाराणसी- बलिया, बांसडीह – बलिया-वाराणसी, इब्राहिमपट्टी – बलिया – आजमगढ़, बांसडीह – बलिया-वाराणसी, इब्राहिमपट्टी – बलिया – आजमगढ़, छिब्बीखानपुरवा-गढ़मलपुर – बलिया – आजमगढ़, सुरेमनपुर – बलिया-गोरखपुर, सिकरिया-वाराणसी- बलिया- सिकरिया, चांदपुर-बलिया – देवरिया, चांदपुर – बलिया- देवरिया रुटों पर बसें चलाए जाएंगी।

ग्रामीण रुटों पर डग्गामार वाहनों से मुक्ति मिलेगी। इन रुटों पर रोडवेज की बसें नहीं चलती। ऐसे में डग्गामार वाहनों का सहारा लेने पड़ता है। जिले में 150 वाहन ही पंजीकृत हैं। इसके अलावा सब अवैध हैं। बलिया डिपोकस एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रस्ताव भेजा गया था, इस पर स्वीकृति मिल चुकी है। ई-टेंडर किया गया है। अगले माह से योजना का क्रियान्वयन होगा। इस महीने कंपनियों का चयन आजमगढ़ जोन की ओर से पूरा कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago