Categories: बलिया

बलिया – इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, पति को छोड़ प्रेमी के घर आ गई युवती, अब प्रेमी फरार!

बलियाः इंस्टाग्राम पर चैटिंग से शुरु हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार इतना परवान चढ़ा कि महिला शादी के बाद भी प्रेमी से बात करती रही। पति नाराज हुआ तो युवती सीधे प्रेमी के घर चली गई। लेकिन प्रेमी दगाबाज निकला वह फरार हो गया और प्रेमी के घरवाले युवती को रखने तैयार नहीं। मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

मामला बांसडीह रोड थाने का है। जहां एक युवती अपने पति को छोड़ शुक्रवार को देर शाम प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे युवक के परिवार में हंगामा मच गया। दरअसल फेफना क्षेत्र की एक युवती का बांसडीहरोड के सलेमपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से शुरु हुई। बातचीत के बाद प्यार परवान चढ़ा। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। लेकिन दोनों की बातचीत का पता लगते ही युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। युवती शादी कर अपने ससुराल चली गई और प्रेमी से बात भी करती रही।

एक दिन पति को युवती के अफेयर का पता चला तो उसने युवती को घर से चले जाने को कहा। फिर युवती सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां प्रेमी नहीं मिला। युवती ने प्रेमी के परिजनों को पूरी बात बताई और वहीं रहने की जिद करने लगी। पुलिस ने उससे प्रेमी के साथ संबंधों के साक्ष्य मांगे। काफी देर बहस के बाद युवती अपने रिश्तेदार के घर चली गई।

मामले को लेकर बांसडीहरोड थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि युवती कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके घरवाले उसे रखने के लिये तैयार नहीं हैं। फिलहाल उसे वापस भेज दिया गया है। यदि फिर वह शिकायत लेकर आती है तो उस पर विचार किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago