Categories: बलिया

बलियाः आधी रात चोरों ने घर में बोला धावा, 5 लाख के सामान पर किया हाथ साफ

बलियाः बेल्थरा रोड में घर से 5 लाख की चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक घर के छत के रास्ते से चोर कमरे में घुसे और सामान पर हाथ साफ किया। सुबह परिजन सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना उभांव थाना इलाके के भीटा गांव की है। जहां शुक्रवार रात को चोरों ने एक घर में धावा बोला। भीटा गांव में रहने वाले रामाश्रय यादव के पुत्र अरविंद यादव की शादी एक माह पूर्व हुई थी। शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद उनकी बहु-बेटे और परिवार के सदस्य छत पर सोने चले गए।

इसी दौरान चोरों पीछे पेड़ की सहायता से छत पर चढ़ गए और सीढ़ी से नीचे उतर कर उन्होंने घर के कमरों को खंगाला और दो बॉक्स के साथ तीन सूटकेस ले गए। इसमें नई बहु को चढ़ाए गए सोने के हार, दो माला,  दो अंगूठी, टिका, मंगलसूत्र व अन्य सोने व चांदी के आभूषण रखे थे।

आरोपियों ने सूटकेस घर से 100 मीटर दूर बाजरे के खेत में फेंक दिया। इसके अंदर का सारा सामान अपने साथ चोर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago