Categories: बलिया

सफाई कार्य में अनियमितता बरतने वाले 18 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बलिया में सफाईकर्मियों की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। कई इलाके ऐसे हैं जहां सफाईकर्मी महीनों तक सफाई करने नहीं जाते, कभी जाते भी हैं तो ठीक से सफाई कार्य नहीं करते। शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के निरीक्षण के दौरान सफाईकर्मियों की मनमानी सामने आई।

रेवती, हनुमानगंज ब्लॉक में संचार रोग नियंत्रण अभियान के तहत कोई सफाई कार्य नहीं किया गया। जगह जगह गंदगी पसरी दिखाई पड़ी। इससे नाराज होकर जिला पंचायत अधिकारी यतेंद्र सिंह ने 18 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने रेवती ब्लॉक के गोपालपुर सहित अन्य पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वहीं हनुमानगंज ब्लॉक के केशरूआं, करनई व बनरहीं पंचायत में तैनात नौ सफाईकर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि रेवती ब्लॉक के गोपालपुर पंचायत में तैनात सफाईकर्मी रूबी सिंह, मंजू देवी, हरेन्द्र कुमार, मनीष कुमार रावत, बबीता देवी, राकेश कुमार चौहान, सुमन वर्मा, राज कुमार चौहान, तारकेश्वर यादव द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरती गई।

जिससे बाद डीपीआरओ ने एक दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं हनुमानगंज ब्लॉक के केशरूआं पंचायत में तैनात सफाईकर्मी श्रीराम यादव अजय चौबे चंद्रशेखर यादव, बच्चन वर्मा,करनई पंचायत किरण वर्मा, चिंता देवी, फुलवा देवी, बनरही पंचायत के चमन राम, चंद्रिका राम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सफाईकर्मियों को चेतावनी दी है कि स्पष्टीकरण संतोषकजनक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago