बलिया में दबंग कैदियों से परेशान जेल के पुलिस कर्मियों ने दिया धरना

बलिया। आम जनता की रक्षा करने वाली पुलिस इन दिनों खुद परेशान है। जहां सलाखों के पीछे भी दबंग पुलिस के लिए सर दर्द बन गए हैं। ऐसे में परेशान जेल के पुलिस कर्मियों ने धरना देकर विरोध जताया। जेल मुख्य गेट पर ही विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सुनवाई न होने पर धरने पर बैठने की बात कही।

अभद्रता और जानलेवा धमकी का आरोप- दरअसल पुलिस कर्मी दबंग कैदियों से परेशान हैं। जिनका आरोप है कि दबंग कैदी अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हैं। परेशान पुलिस कर्मियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं गयी। जिससे नाराज होकर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। और सख्त कदम उठाने की मांग की है। हालांकि अब देखना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। अभी तक इस मामले में प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन  बयान आने पर इस स्टोरी को अपडेट किया जाएगा। 

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago