बलिया
बलिया में भी बनेंगी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बलिया: अब पूर्वांचल में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्वांचल वैल्यू चेन परियोजना की एक विशेष योजना स्वीकृत की गई है जिसमें एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) डेयरी सर्विस टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी के तौर पर काम करेगी। केंद्र सरकार ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर जिले में एनआरईटीपी (राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक रूपांतरण परियोजना) के अंतर्गत यह योजना बनाई है।
आपको बता दे कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कंसल्टेशन कार्यशाला एवं फील्ड भ्रमण का कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है। इस योजना से महिलाओं को खास तौर पर फायदा होगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर एवं बलिया में योजना को लागू करते हुए यहां की महिलाओं को दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की नई रणनीति बनाई है।
इसके लिए महिला समूहों के गठन के काम को तेजी से किया जा रहा है। वहीं सरकार ने पूरे प्रोजेक्ट के लिए 43 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक गांव में कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से दूध की खरीद का प्रबंध किया गया है। फिलहाल बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से बुंदेलखंड के पांच जनपदों झांसी, जालौन, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट के 634 गांव की 24180 से अधिक महिला किसानों को जोड़कर प्रतिदिन करीब 60,000 लीटर दूध का संग्रहण और व्यापार किया जा रहा है। कंपनी राष्ट्रीय आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से वित्त पोषित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2019 में इसका उद्घाटन किया था। इस योजना के तहत महिला किसानों के खाते में भुगतान किया जाता है।
पूर्वाचंल की महिलाओं को डेयरी प्रोडक्ट के उत्पादन के जरिए रोजगार देने की पहल सरकार ने की। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगा साथ ही दुग्ध उत्पादन को बढावा मिल सकेगा और महिलाओं की आय भी बढ़ेगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


