बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की कवायद के बीच जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव अवलेश सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने जिले में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की।
अवलेश सिंह ने शनिवार को मांग रखी कि बलिया में चंद्रशेखर जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा होनी चाहिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कल ज़िले में आ रहे है और चंद्रशेखर जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा कर दें तो यही सच्ची श्रृद्दांजलि होगी।
इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज न होने से जनता के सामने आ रही परेशानियों को भी उन्होंने सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज और उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था न होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है, जिससे आए दिन गंभीर मरीजों की मौत हो रही है। सैंकड़ों मरीज इलाज कराने दूसरे जिलों के अस्पताल भाग रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब वर्ग के लोगों को होती है। ऐसे में उन्होंने जनहित में मेडिकल कालेज की स्थापना किये जाने की मांग की।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…