बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने लोगों से समस्याएं सुनी साथ ही अधिकारियों को उचित निराकरण के निर्देश दिए।
बता दें कि जिले में प्रत्येक माह के पहले सप्ताह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी कड़ी में सिकंदरपुर में जनसमस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में 98 मामले आए, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। ज्यादातर मामले भूमि विवाद, बिजली, पानी, सफाई और चिकित्सा, सुरक्षा से संबंधित आए।
डीएम ने सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मामले का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुन ली जाए । भूमि और राजस्व के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर जाकर मौका मुआयना करके ही मामले का निस्तारण करें।
उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उसे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए।समाधान दिवस सिकंदरपुर में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…