Categories: featured

बलिया कोर्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह से बदसलूकी, बाउंसर से धक्का-मुक्की

बलिया कोर्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह का पत्नी ज्योति से विवाद चल रहा है। वह तलाक के मामले में परिवार न्यायालय पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

पवन सिंह जैसे ही कोर्ट से निकले वहाँ मौजूद जनता ने उनके साथ बदसलूकी की।निजी बाउंसरों से खूब धक्का-मुक्की हुई, उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया गया। यह विवाद वकीलों से शुरू हुआ।

जानकारी के मुताबिक छह महीेने पहले पवन सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न के साथ गर्भपात के लिए मजबूर करने और आत्महत्या के लिए वह पत्नी को उकसा रहे थे।

इसी मुकदमे में शनिवार को परिवार न्यायालय में पेश हुए। कोर्ट बंद था, इसलिए पति-पत्नी जज रंजना सिंह के चेेंबर में हाजिर हुए। यहां से निकलते वक्त वहां मौजूद जनता द्वारा पवन के साथ बदसलूकी हुई। विवाद की शुरुआत वकीलों से हुई।

अधिवक्ताओं का कहना था कि पवन के निजी सुरक्षाकर्मी कोर्ट के अंदर दाखिल हो गए थे, यह नियम के खिलाफ है। उन्हें मना किया गया तो वह उलझ गए। बदतमीजी करने लगे।

हालांकि विवाद की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

बता दें कि पवन की पत्नी ज्योति सिंह बलिया के मिड्ढी की निवासी हैं। उन्होंने छह महीेने पहले कोतवाली में पवन के ख्रिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, इसमें उन्होंने मानसिक उत्पीड़न, गर्भपात के लिए मजबूर करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

मामले में पिछले दिनों कोर्ट ने पवन को पेश होने का आदेश दिया था। अब मामले की सुनवाई 20 नवंबर को होगी। बता दें कि पवन की पत्नी ज्योति ने कहा है कि उनकी शादी छह मार्च 2018 को अभिनेता से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पवन सिंह व ससुराल वालों ने उनके लुक को लेकर ताना देना शुरू कर दिया। उसकी सास ने उसके मामा से मिले करीब 50 लाख रुपये छीन लिए। प्रताड़ित करने के अलावा आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है।

ज्योति ने 22 अप्रैल को फैमिली कोर्ट में अभिनेता के खिलाफ भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया है। गौरतलब है कि पवन ने 2014 में नीलम से शादी की थी जिसने 2015 में आत्महत्या कर ली थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago