Categories: बलिया

विदेशों में भेजी जाएगी बलिया की सब्जी, सीएम योगी आज ट्रक को रवाना करेंगे

अब सब्जियां बलिया की पहचान बनेंगी। यहां की सब्जी विदेशों तक अपनी पैठ बनाएगी। जिले की सब्जियां गल्फ देश दोहा तक भेजी जाने लगी है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ तीन टन सब्जी लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सब्जियों विदेशों में भेजी जाएगी।

बता दें कि जिले में लगभग 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जी की खेती हुई है। इसमें 120 हेक्टेयर में हाइब्रिड सब्जी की खेती हुई है। इसमें गोभी, करैला, टमाटर, कुंदरू व लौकी आदि शामिल है। हरी मिर्च की खेती 225 हेक्टेयर में हुई है। इसके अलावा परवल और मटर की खेती भी बड़े पैमाने में हुई है।

अब यह सब्जियां विदेश भेजी जाएगी। सीएम योगी आज सब्जियों से भरे ट्रक के रवाना करेंगे। ट्रक में दो टन हरी मिर्च और एक टन कंदरू लोड होगा। यह ट्रक वाराणसी पहुंचेगा। यहां से सब्जियों को पैक कर एयर या समंदर के रास्ते विदेश भेजा जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी शीतल प्रसाद वर्मा का कहना है कि अभी कारोबार की शुरूआत हो रही है। किसानों को भंडारण की सुविधा भी दी जाएगी। अक्सर किसी फसल का उत्पादन ज्यादा होने पर लोकल बाजार में उसकी कीमत कम हो जाती है। इस व्यवस्था से किसान उस समय भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago