Uncategorized
मायावती ने उठा’या क’दम, इस मुस्लिम शख्स को दी कमा’न, दिग्गजों में हड़क…
अभी जल्दी ही लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं उसके परिणाम स्वरूप देश में बीजेपी की सरकार बनी है । आप सभी को याद होगा कि इस लोकसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर महागठबंधन तैयार किया था लेकिन गठबंधन के बावजूद बहुजन समाजवादी पार्टी को 80 सीटों में से केवल 10 सीटें ही हासिल हुई और समाजवादी पार्टी को केवल 5 सीटें। 2019 के इस महागठबंधन का परिणाम बहुत ख़राब रहा ।

लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही परिणामों से यह स्पष्ट हो गया कि देश में बीजेपी की सरकार बननी है और इसी के साथ महागठबंधन का भी समापन हो गया लेकिन अब जब मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया है तो फिर से एक बार देश में राजनीति नई करवट ले रही है। जहां एक तरफ कुछ लोग मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ हैं तो वहीं बहुत सारे लोग और पार्टियां ऐसे भी हैं जो मोदी सरकार का समर्थन कर रही है इन पार्टियों में से एक है मायावती .
बीएसपी सुप्रीमो मायावती मोदी सरकार के इस फैसले का पूरा समर्थन करती नजर आई ।
देश में चल रहे इस राजनीति के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी में भी कुछ फेरबदल किए हैं ।
मायावती ने एक बड़ी बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने सभी राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों और कोऑर्डिनेटर को बुलाया था। यह बैठक प्रदेश के उप चुनाव की नई रणनीतियों को तैयार करने तथा पार्टी के नेताओं में बदलाव करने की चर्चा के लिए बुलाई गई थी । इस बैठक के बाद बीएसपी में एक बड़ा फेरबदल नजर आया ।बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मुनकाद अली को प्रदेश में बसपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जबकि आर एस कुशवाहा को प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने जौनपुर के संसदीय दल का नेता, संसद रितेश पांडे को लोकसभा का डिप्टी लीडर बनाया ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





