Uncategorized
क्या बाइक लेने की सोच रहे है ? मात्र 2,999 में घर लाएं शानदार बाइक…
इंडिया की सबसे पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शोकेस की गई है। रिवोल्ट आरवी 400, जी हां जिसे RV400 भी कहते हैं ।राहुल शर्मा जी ने इससे पहले भी बहुत सारे प्रोडक्ट इंडिया में लॉन्च किये हैं। लेकिन इस बार इस पहली बैटरी बाइक को लॉन्च करके उन्होंने हिंदुस्तान में खलबली मचा दी है। यह पहली बाइक है जो बिना पेट्रोल की चलेगी । दोस्तों हिंदुस्तान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से तो आप सभी वाकिफ हैं लेकिन अब आपको पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

दोस्तों वास्तव में यह एआई इनेबल पहली बाइक है इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की। इसमें इलेक्ट्रिक बाइक होने का फायदा तो मिलेगा ही साथ ही एआई इनेबल फीचर्स भी है जिसके द्वारा यह बाइक खुद भी लर्न करती रहेगी कि आपको किस चीज की जरूरत है और धीरे-धीरे कंपनी इसे मॉडिफाई भी करती रहेगी । दोस्तों इलेक्ट्रिक बाइक होने के साथ-साथ यह परफॉर्मेंस ओरिएंटेड बाइक भी कही जा रही है। दोस्तों देखने में यह बाइक बहुत ही ज्यादा स्टनिंग लग रही है इसे बहुत ही धूमधाम से 28 अगस्त को लांच किया गया है। इसकी परफॉर्मेंस भी आपको काफी प्रभावित करने वाली है ।

दोस्तों यह बाइक जितनी दिखने में खूबसूरत है इसके फीचर भी आपको उतने ही ज्यादा अच्छे लगने वाले हैं रिवोल्ट कंपनी ने इसे 28 अगस्त को मार्केट में लॉन्च किया है । आपको बता देगी रिवोल्ट ने एक नहीं बल्कि दो-दो इलेक्ट्रिक बाइक्स को मार्केट में लॉन्च किया है पहली है रिवोल्ट 400 और दूसरी है रिवोल्ट 300।
बता दें कि RV300 छोटा मॉडल है आर वी 300 की स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि आर वी 400 की स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है । फूल चार्ज होने पर रिवोल्ट 300 80 से डेढ़ सौ किलोमीटर तक चलती है जबकि आरवी 400 फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक चलेगी । इस बाईक की खासियत यह है कि आप इसे घर पर भी चार्ज कर सकते हैं ।दोस्तों इस बाइक की एक और खासियत है कि इसमें रिवोल्ट मोबाइल एप की सुविधा भी मौजूद है इस एप के द्वारा आप इस बाइक को कभी भी ट्रैक कर सकते हैं और इसकी ट्रिक हिस्ट्री भी निकाल सकते हैं ।

सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसकी बैटरी की वारंटी 8 साल तक है साथ ही कंपनी ने 3 साल तक इसके मेंटेनेंस को फ्री कर दिया है । अगर प्राइस के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस बाइक के प्राइस को एक अनोखे तरीके से मार्केट में उतारा है। अरबी 400 के लिए आपको शुरुआती कीमत 3999 देनी पड़ेगी जबकि आरवी 300 के लिए आपको केवल 2999 ही देना पड़ेगा। यह बाइक आप आसानी से खरीद सके इसलिए रिपोर्ट कंपनी ने पेमेंट का तरीका बहुत आसान निकाला है आपको यह कीमत 37 महीने तक देनी है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





