Uncategorized
मास्टर ब्लास्टर के अपमान पर लोगो में क्रोध, अर्नब गोस्वामी पर फूटा गुस्सा…
जिस खिलाड़ी ने दुनिया में देश का नाम रोशन किय और जिसे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है एयर जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उसे आज कल के चैनल के एंकर एंटी नेशनल साबित करने पर उतारू हैं। सचिन तेंदुलकर को लेकर आज कल सोशल मीडिया से मीडिया तक चर्चा बनी हुई है। दरअसल पुलवामा घटना के बाद सचिन ने इस पर बयान दिया था ।

उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच रद्द नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें फायदा होगा और उन्हें दो अंक मिल जायेंगे जिससे मुझे नफरत है । सचिन ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ अब मैच खेलकर उन्हें हराने का समय है। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा था कि उनके लिए देश भारत सर्वोपरि है। लेकिन सचिन का यह ब्यान कुछ को रास नहीं आया और अब वह सचिन को लेकर गलतबयानी कर रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं ।

इसमें सबसे पहला नाम है ‘रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी जिन्होंने सचिन के ब्यान जमकर फजीहत की और उन्होंने कहा सचिन को अपने इस ब्यान के लिए माफ़ी माँगना चाहिए वो इस तरह का ब्यान कैसे दे सकते हैं लेकिन अर्नब के इस ब्यान के बाद अर्नब गोस्वामी खुद निशाने पर आ गए हैं और आसान भाषा में कहें तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी फजीहत शुरू कर दी । कोई उन्हें पत्रकारिता के उसूल याद दिला रहा है तो कोई कह रहा है कि इस बार इस आदमी ने अपनी सारी हद पार कर दी है।

अर्नब ने कहा था कि इस बार सचिन सौ प्रतिशत गलत हैं. अर्नब ने कहा था कि वह किसी भी भगवान में विश्वास नहीं करते। इस दौरान अर्नब की हरकत देखकर दो पैनलिस्ट ने बीच में ही शो छोड़ दिया। इसके बाद सुधींद्र कुलकर्णी ने असहमति जताते हुए कहा कि सचिन से लेकर सुनील गावस्कर को राष्ट्र विरोधी कहने वाले अर्नब पर उन्हें शर्म आ रही है। पूर्व आप नेता ने भी अर्नब पर शर्म आने की बात कही। उन्होंने कहा है कि अर्नब अपनी सारी हद पार कर गया है। नीचे दी हुई विडियो में देखें क्या कहा अर्नब गोस्वामी ने :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





