बलिया स्पेशल
बलिया-छपरा रूट पर पटरी धंसने से कई ट्रेनें रद, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
बलिया– छपरा रूट पर बांसडीह के पास बोहा में शुक्रवार को फिर पटरी धंसने से कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया और एक दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गए। शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पटरी से ही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस गुजर भी गई। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ।किसी प्रकार इस गाड़ी को बांसडीह रोड की ओर भेजा गया। इसकी जानकारी होने के बाद बलिया-छपरा रेलखंड पर एक बार फिर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।
यह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं
4 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 18191 छपरा-फरुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5 अक्टूबर को फरुखाबाद से चलने वाली 18192 फरुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है– 03 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से चलेगी।
03 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली 19305 इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दरभंगा पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अपने निर्धारित मार्गऔड़िहार-बलिया- छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03 अक्टूबर को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
04अक्टूबर को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी- गोदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
04 अक्टूबर को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
04 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
03 अक्टूबर को डिब्रूगढ़ से चने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हाजीपुर – सोनपुर – पाटलिपुत्र – दीनदयाल उपाध्याय- वाराणसी से जाएगी।
छह दिन बाद हो रहा था ट्रेनों का ट्रायल– छह दिनों से रेल परिचालन समान्य करने में जुटे रेल महकमा को शुक्रवार को सफलता मिलती नजर आ रही थी। सुबह अप साइड से ट्रायल के रुप में सारनाथ व ताप्ती-गंगा को चलाया गया। इसके बाद डाउन की ओर से उत्सर्ग एक्सप्रेस को छपरा भेजा गया। दोपहर करीब 12.40 बजे दिल्ली से चलकर रक्सौल जा रही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस बलिया-बांसडीहरोड के बीच किमी संख्या 60/0 से गुजर रही थी। इसी बीच रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन खिसकने लगी। इसके बाद गाड़ी को मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने रोक दिया। कुछ कर्मचारी नीचे उतरे और पटरी का निरीक्षण कर धीरे-धीरे ट्रेन को गुजारा गया। बेहद कम गति से गाड़ी के गुजरने के बाद भी पटरी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसकी जानकारी मिलने पर महकमें में हड़कम्प मच गया। इस रूट पर रेल आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया। रेल सूत्रों की मानें तो पटरी धंसने के बाद गाजीपुर तक पहुंच चुकी डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया। यह ट्रेन औड़िहार, मऊ, इंदरा, बिल्थरारोड, भटनी, सिवान से होते हुए छपरा के लिये भेजी गयी। दोबारा रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बाद वाराणसी से डीआरएम समेत अन्य आला अफसर मौके के लिये रवाना हो गये हैं।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


