Categories: बलिया

बलिया में दोस्तों ने आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में देर रात चाय की दुकान पर खड़े एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, युवक को गोली मारने वाले उसके ही दोस्त निकले, जिन्होंने आपसी झगड़े के चलते युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय शिवम राय के रूप में हुई है, जो नरही गांव का रहने वाला था। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर के अनुसार, शिवम राय ने बताया कि उसे उसके दो साथियों संजीव राय और शिवम ठाकुर ने आपसी झगड़े के चलते गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को तुरंत बक्सर, बिहार के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, और सीओ सदर श्यामकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago