Categories: बलिया

बलिया में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के लिए निकली वैकेंसी, उम्मीदवार13 दिसम्बर तक ऐसे करें आवेदन

बलिया में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत बलिया में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की भर्ती निकली है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत आईएएस, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। सत्र 2024-25 के लिए कुछ विषयों में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। आईएएस/पीसीएस कोचिंग के लिए अर्थशास्त्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीतिशास्त्र उत्तर प्रदेश विशेष और जनगणना कॉम्प्रिहेंशन अंतर्वैयक्तिक कौशल एवं सम्प्रेषण रिजनिंग और अंकगणित सामान्य अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। वहीं नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी कोचिंग के लिए गणित अंग्रेजी सामान्य ज्ञान (कक्षा 12 तक) अंकगणित के बारे में विशेषज्ञ होना जरूरी है।

इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 13 दिसंबर 2024 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय समय में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को अपने विषय में विशेषज्ञता और अनुभव का प्रमाण देना होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आईएएस, पीसीएस, जेईई, नीट जैसी उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है। यह योजना छात्रों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करती है, बल्कि उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago