बलिया
पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही, नगरा थाने के SO लाइन हाजिर
बलिया पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। नगरा थाना एसओ को लाइिन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले भीमपुरा और नगरा थाने के दो-दो सिपाहियों पर कार्यवाही हो चुकी है। मामले में अब तक डीआईओएस समेत 51 लोग गिरफ्तार हुई हैं और कार्यवाही की जद में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं।
एसपी राजकरन नय्यर ने नगरा एसओ संजय सरोज को लाइन हाजिर किया है। उनकी जगह चौकी प्रभारी माल्दह देवेंद्र नाथ दुबे को नगरा का थानेदार बनाया गया है। वहीं सिकंदरपुर के एसओ राजेश प्रसाद यावद को क्राइम ब्रांच में तैनात किया है, उनकी जगह सहतवार एसओ पंकज सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस पेपर लीक मामले में शुरुआत से ही नगरा थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की तलवार लटकी थी, क्योंकि नगरा थाना क्षेत्र से ही पर्चा आउट हुआ था। बता दें कि हाईस्कूल के संस्कृत विषय का पेपर 29 मार्च को आउट हुआ। इसके ठीक अगले दिन यानि 30 मार्च को एंग्लिश का पेपर लीक हो गया। इसके बाद बलिया समेत 24 जनपदों की परीक्षा निरस्त हुई थी। मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीम कई लोगों पर शिकंजा कस चुकी है।
पुलिसिया कार्यवाही के दौरान नगर कोतवाली, नगरा, भीमपुरा व उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने डीआईओएस ब्रजेश मिश्र समेत एक दर्जन प्रबंधक, प्रधानाचार्य, लिपिक और सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि कई और अधिकारी भी एसटीएफ की रडार में हैं।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


