Uncategorized
सलमान के नज़दीकी की राजनीती में धमाकेदार एंट्री, इस बड़ी पार्टी में ख़ुशी की लहर….
नेताओं और अभिनेताओं का साथ नया नहीं है। आज की राजनीति का यह हाल हो चुका है कि जाने कितने अभिनेता नेताओं के आगे नतमस्तक नज़र आते हैं। इसके अलावा आज कल अभिनेता नेता भी बनना चाह रहे हैं और उनकी अपनी राजनीतक समझ भी है। हालाँकि इसमें बहुत से ऐसे है जो खुलकर राजनेताओं या किसी पार्टी का समर्थन करते हैं तो कुछ ऐसे भी है जो अंदरखाने से किसी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करते पाए जाते हैं।

इसके अलावा कई अभिनेता ऐसे भी है जो खुद सामने आकर सक्रीय राजनीती में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले काफी समय से अभिनेता प्रकाश राज काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके अलावा वह अक्सर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं और विचार व्यक्त करते हैं। अब प्रकाश राज की तरह एक और अभिनेता राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है. हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह हैं महेश मांजरेकर।

आपको बता दें कि प्रकाश राज की तरह महेश मान्जेकर भी सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में काम कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा चुके हैं। अब महेश मांजरेकर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि महेश मांजरेकर काफी समय से राजनीति में है। इससे पहले वह महाराष्ट्र नव निर्माण सेना में थे और उस पार्टी के टिकट पर उन्होंने 2014 में चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने मुंबई उत्तर पश्चिम से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।

लेकिन उन्हें फिल्मों में जैसी कामयाबी मिलती है वैसे राजनीति में नहीं मिल आई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा । अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के टिकट पर वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण से उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस में आने के बाद उनकी किस्मत बदल सकती है वह बन सकते हैं विधायक।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





