Categories: बलिया

बलिया- साहित्य जगत के वरिष्ठ साहित्यकार महावीर प्रसाद गुप्त का निधन

बलिया में हिंदी और भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार महावीर प्रसाद गुप्त का निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में अपने कस्बा स्थित आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ साहित्य जगत में बल्कि समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय गुप्त हिंदी के जाने-माने साहित्यकार थे।

वरिष्ठ साहित्यकार महावीर प्रसाद गुप्त को गीत, गजल, निबंध में महारत हासिल थी। इसी क्रम में भोजपुरी कजरी के गायन एवं रचना में भी उनका कोई सानी नहीं था। वह योग्य शिक्षक भी रहे। शुरू में उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय सुखपुरा में शिक्षण कार्य किया। बाद में उनकी नियुक्ति इंटर कॉलेज सुखपुरा में प्रवक्ता पद पर हो गई।

बता दें सेवानिवृत्ति होने के बाद भी वह साहित्यिक रचना में पूरी तन्मयता से लगे रहे। रविवार को ही गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र गणेश प्रसाद गुप्त ने दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago