बलिया स्वास्थ्य विभाग मे 152 फर्जी नियुक्तियों की जांच जारी, सिर्फ 141 कर्मचारी ही बता पाए दस्तावेज

बलिया के स्वास्थ्य विभाग में 152 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति का मामला उजागर होने के बाद एक्शन लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस जांच में सिर्फ 141 कर्मचारियों ही अपना मूल डॉक्यूमेंट और उसकी फोटो कॉपी जांच कमेटी के सामने प्रस्तुत कर पाए।

जबकि साल 2009 से 2017  तक सी.एच.सी. और पी.एच.सी. मिलाकर कुल 352 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। जिसमें से 152 नियुक्त कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति किए जाने की शिकायत शासन से की गई थी। इसलिए अभी 152 नियुक्तियों को ही टारगेट रखकर जांच की जा रही है। इसके बाद शेष नियुक्तियों की जांच की जाएगी।

बता दें कि वर्ष 2009 से 2017 के बीच स्वास्थ महकमे में 352 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नियुक्ति दी गयी थी। जिसे फर्जी बताते हुए शासन से शिकायत की गई। जिसके चलते सभी कर्मचारी नियुक्ति से संबंधित सभी मूल दस्तावेजों के साथ सीएमओ कार्यालय पर जांच के लिए जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करने पहुंचे हैं।

जांच टीम में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि  2009 से 2017 के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के फर्जी होने की शिकायत शासन स्तर पर की गई है कि यह जो नियुक्तियां हैं फर्जी हैं। इस संबंध में हम लोग टीम गठित करके जांच हेतु यहां पर एकत्रित हुए थे सभी पीएचसी सीएचसी पर नियुक्त वार्ड, बॉय स्वीपर चौकीदार आदि पदों पर नियुक्त सभी कर्मचारी लोग आए थे। अभी 141 कर्मचारियों ने ही अपने डॉक्यूमेंट्स जमा कराए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago