Uncategorized
लोकसभा चुनाव से पहले हुआ बड़ा सर्वे, 83 प्रतिशत लोगो ने दिया इस नेता को…
साल 2019 का लोकसभा चुनाव आगाज होने वाला है इसी के साथ देश की सभी पार्टिया गठबंधन बनाने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा का गठबंधन हो गया है और इसी तरह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंपी गई है लोगों का कहना है कि प्रियंका गांधी के आगे आने से कांग्रेस को बहुत फायदा होगा हाल ही में प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया जिसमें बहुत भीड़ इकठ्ठा हुई थी आपको बात दे कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव का सर्वे हुआ है।

आपको बता दें कि सर्वे के मुताबिक यह बात सामने निकल कर आई है कि देश की 83% जनता की पहली पसंद केंद्र में मौजूदा सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार है। ऐसा माना जा रहा है कि एनडीए दोबारा वापसी कर सकती है। इस सर्वे के दौरान 83 परसेंट लोगों ने नरेंद्र मोदी जी को चुना है जिनकी केंद्र में मौजूदा सरकार है। इस सर्वे के अनुसार कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और अगली सरकार भी उन्ही की बन सकती है.

आपको बता दें कि अभी चुनाव में लगभग 3 महीने बाकी हैं लेकिन इस सर्वे के अनुसार देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वापस लाना चाहती है। वहीं पर कांग्रेस को 9% लोग केंद्र में बैठाना चाहते हैं। यानी कि 9% लोग कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं। इसी के साथ आपको बता दे कि 4.25% लोग प्रधानमंत्री के बिना एनडीए की सरकार चहेते है। वही चौथे स्थान पर महागठबंधन है।

दोस्तो ये देखना बाकी होगा कि आखिर देश मे किसकी सरकार बनती है हर कोई अपना दावा ठोक रहा है। लेकिन ये देखने के लिए हमे अभी चुनाव का इंतेज़ार करना होगा। लेकिन सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार फिर से वापस आने वाली है हालाँकि कुछ दिन पहले हुए सर्वे में पीएम मोदी की हालत सही नहीं थी लेकिन अब हुए सर्वे में पीएम मोदी सबसे आगे हैं।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
बैरिया13 hours agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां





