बेल्थरा रोड में सोमवार की रात तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। आधी रात को बादलों की गरज और तेज हवाओं ने लोगों को सहमा दिया। इस दौरान तीन विद्युत पोल और कई पेड़ गिर गए, जिससे नगर की बिजली आपूर्ति पिछले 14 घंटों से पूरी तरह बाधित है।
बिजली न होने से नगरवासियों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। विद्युत मोटरें बंद होने से पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की आपूर्ति भी रुक गई है। लोग हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। कई मोहल्लों में सुबह से ही पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गिरे पेड़ों से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोलों को हटाने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जेई विद्युत राम विलास खरवार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने के लिए रसड़ा से हाइड्रोलिक वाहन मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…