Categories: Uncategorized

बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयनित- मंत्री दयाशंकर

बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह बात परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद के मानवीय मुरली मनोहर 128वीं जयंती समारोह में कही।

इस मौके पर मुरली बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह रहे व विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय रहीं।

मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने इस मौके पर मुरली बाबू के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुरली बाबू ने पांच शिक्षण संस्थानों की स्थापना उन्होंने उस समय की थी जब समाज में इतनी आर्थिक संपन्नता नहीं थी। मुरली बाबू का व्यक्तित्व कितना विराट था यह इसका प्रतीक है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। जिला कारागार को स्थानांतरित किया जाएगा और उस स्थान पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। टाउन एजूकेशनल सोसायटी के सचिव राकेश कुमार की पहल पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जिले में राष्ट्रीय स्तर के खेल महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने विकास की रुपरेखा का खाका खींचते हुए शहर को जाम से मुक्त करने की योजना से अवगत कराया।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने कहा कि मुरली बाबू की कृतियां अमर हैं। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान बेहतर समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यह परंपरा आगे और समृद्ध होगी। समारोह में टाउन एजूकेशनल सोसायटी द्वारा पांचों शिक्षण संस्थाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 minutes ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago