Categories: बलिया

बलियाः कागजों में सिमटी वेंडिंग जोन की योजना, सड़क किनारे सज रही दुकानें

बलिया में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है। नगरपालिका शहर की चार प्रमुख सड़कों के किनारे वेंडिंग जोन बनाने का दावा कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ अलग ही तस्वीर सामने आ रही है।

शहर की प्रमुख सड़कों पर हर तरफ दुकानें सज रही हैंं, जिससे जाम लगता है। लोगों को आने-जाने में तक परेशानी होती है। नगर पालिका की टीम नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों का चालान कर जुर्माना वसूलती है लेकिन, वेंडिंग जोन में मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। और जुर्माना देने के कुछ दिनों बाद दोबारा दुकानें सज जाती हैं।

शहर के शहीद चौक, लोहापट्टी, रेलवे स्टेशन, सिनेमा रोड, विशुनीपुर सब्जीमंडी, चित्तू पांडेय, सब्जी मंडी, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी चौराहा तक स्ट्रीट वेंडर भटकते रहते हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में सब्जी दुकानदार पटरियों पर कब्जा किए हैं, जिससे जाम लगता है।

बता दें कि करीब दो साल से शहर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। डूडा द्वारा 20 स्थान चयनित किए गए लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ। वेंडिंग जोन बनाने के लिए चौक से पानी के टंकी रोड, अन्नपूर्णा होटल के बगल की गली, चौक से पानी के टंकी वाले रोड पर पहली बायीं गली, गुरुद्वारा रोड के पीछे वाली गली, गुरुद्वारा के पीछे रोड, टाउन हाल मवेशी अस्पताल के सरकारी स्कूल गली, बिचलाघाट पुलिस चौकी के सामने से चौक को जाने वाली सड़क के बायीं तरफ वाली गली चिन्हित की गई थी।

इसके अलावा शनिचरी मन्दिर से एलआईसी होते हुए माल गोदाम तक, काली मन्दिर से बालेश्वर मन्दिर होते हुए दुर्गा मन्दिर तक, पुराने पोस्ट ऑफिस से नया चौक, एलआईसी के सामने से रामलीला मैदान होते हुए चन्द्रगुप्त मन्दिर शांति पार्क होते हुए भृगु मन्दिर तक, दुर्गा मन्दिर के पास जापलिनगंज पुलिस चौकी से सतीश चंद्र कॉलेज आदि स्थान भी चयनित हुए थे।

बलिया डूडा प्रभारी पीओ अरुण मिश्रा का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता कर वेडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

31 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

33 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

35 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

37 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

39 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago