Categories: बलिया

बलिया में शिक्षक के साथ मारपीट, पुलिस ने शुरु की जांच

बलिया में एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यहां दबंगों ने दिनदहाड़े स्कूल जा रहे शिक्षक को बुरी तरह पीटा और भाग गए। घायल अध्यापक के भाई पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर उधरन निवासी पुष्पराज सिंह पुत्र भरत सिंह कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा बिहरा पढ़ाने जा रहे थे। ग्रामसभा भीमहर व डूहा बिहरा के बीच स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचते ही घात लगाकर बैठे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उनके ऊपर लाठी-डंडे से वार कर दिया।

शिक्षक के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने घायल पुष्पेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं चिकित्सकों ने शिक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ दिनेश कुमार पाठक ने बताया की पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago