Categories: बलिया

शराब माफिया का पता लगाने में पुलिस नाकाम, आबकारी विभाग नहीं दे रहे साथ !, 26 अक्टूबर को पकड़ी थी शराब

बलिया। अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भारी मात्रा में शराब जब्त भी की जा रही है, लेकिन माफियाओं को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। जिससे पुलिस की किरकिरी हो रही है। पिछले 26 अक्टूबर को सुखपुरा पुलिस ने 135 पेटी (8 pm की 180 ml वाली 6480 शीशी ) शराब पकड़ी, लेकिन वास्तविक मालिक कौन है, अब तक पता नहीं चला।

सूत्रों की माने तो सुखपुरा पुलिस ने उस अनुज्ञापी का नाम जानने के लिए जिला आबकारी अधिकारी के पास पत्र पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा है। जहां से यह पत्र जिला आबकारी अधिकारी के पास पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया पुलिस ने तब अपनायी है ज़ब जिला आबकारी अधिकारी ने पुलिस के बार-बार पत्र भेजनें /फोन करने पर अनुज्ञापी का नाम नहीं बताया।

बता दे कि पुलिस ने 135 पेटी शराब को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके पकड़ा गया था लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये थे। पुलिस ने शराब लदी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सीज करके खड़ा कर दिया और गाड़ी मालिक, चालक और अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना शुरू कर दी।

वहीं गाड़ी मालिक ने तो उच्च कोर्ट से जमानत भी करा ली है। लेकिन अब तक पुलिस न तो चालक का नाम जान पाई है, न ही किस अनुज्ञापी के यहां से यह शराब चली थी, यह जान पायी है। इन नामों को जानने के लिए स्थानीय पुलिस ने जिलाधिकारी के माध्यम से जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेज कर संबंधित अनुज्ञापी और चालक का नाम बताने का अनुरोध किया है।

शराब तस्करों को सजा दिलाने के लिए पुलिस आबकारी अधिकारी से उपरोक्त नामों को लिखित रूप से लेना चाहती है लेकिन आबकारी अधिकारी बलिया पता नहीं क्यों कन्नी काट रहे हैं। जनपद में तस्करी के माध्यम से बिहार शराब भेजनें मे अनुज्ञापियों का हाथ बताया जा रहा है। जिससे शराब की तस्करी रोकने में पुलिस को परेशानी हो रही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी का कहना है कि अपराधियों के भागने में कहीं पुलिस की लापरवाही तो नहीं, इसकी जांच कराएंगे दोषी पाये जाने पर कार्रवाई होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago