Connect with us

बलिया

बलिया के हर ब्लॉक पर बनेगी फसलों की जांच के लिए प्रयोगशाला, सांसद वीरेंद्र सिंह ने दी जानकारी

Published

on

बलिया के किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिले के सभी ब्लॉकों पर फसलों की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा साथ ही किसानों की फसल संबंधी परेशानियों को हल किया जाएगा।

सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने से प्रयोशालाओं का काम शुरु होगा। वहीं परसिया में प्राकृतिक खेती अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए भी सरकार ने अपनी सहमति दे दी है।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि स्वस्थ जीवन व निरोगी काया के लिए प्राकृतिक खेती अति आवश्यक है। सांसद ने बताया कि लालगंज व दोकटी में 33/11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा लालगंज के लिए स्वीकृति मिल गई है, दोकटी के लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है जहां बिजली नहीं पहुंची है, वहां के लोग मुझे लिखित रुप से जानकारी दें। मैं घर-घर बिजली पहुंचाने की योजना के तहत को लोगों को लाभ दिलवाऊंगा।
वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया में हुए बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक एक वर्ग विशेष का सुनियोजित षड्यंत्र है। आगजनी में शामिल होने वाले लोग नौकरी के अभ्यर्थी नहीं हैं बल्कि उत्तर-प्रदेश व बिहार में अलग-अलग दलों के राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्य कर रहे हैं। आंदोलन में होने वाला नुकसान देश का नुकसान है। उन्होंने युवाओं के विरोध के तरीके को गलत ठहराते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको विरोध का अधिकार है लेकिन सभ्य समाज में तोड़फोड़ हिंसा का कोई जगह नहीं है।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!