Uncategorized
आखिर क्यों पाकिस्तान के मामले में तीनों खान बनते हैं निशाना?,इस ख़ास वजह से…
ऐसा क्यों होता है जब कभी भी पाकिस्तान का मामला आता है तो बॉलीवुड के खांस को टारगेट किया जाता है। क्यों खांस के प्रति इतनी नफरत बढ़ जाती है और उन्हें नीचा दिखाया जाता है। इसी के साथ आपको बता दे कि शाहरूख खान ने 45 करोड़ रुपए का डोनेशन किया है। दोस्तों जब देश मे पाकिस्तान की बात होती है तो बॉलीवुड के एक्टरों के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाने की कोशिश की जाती है। लेकिन मैं आपसे यह बात कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान से हमारी बॉलीवुड के एक्टरों का कोई लेना देना नहीं है। दोस्तों आइए हम सबसे पहले शाहरुख खान के बारे में जानते हैं.

जब भारत में तमिलनाडु के क्षेत्र में 2004 में सुनामी आई थी तो बॉलीवुड के किंग खान ने डोनेशन किया था। इसके साथ ही लीलावती अस्पताल में शाहरुख खान कैंसर पेशेंट्स कि मदद करते हैं। आपको बता दे कि शाहरुख खान का आधा अमाउंट चैरिटी में जाता है। लेकिन यह सब बातें किसको पता है हम आपको इसलिए यह सब बातें बता रहे हैं। क्योंकि शाहरुख खान इस बात का डंका नहीं पीटते हैं। कि मैंने चैरिटी किया है.

मैंने यह किया है वह किया है। लेकिन यह सब बात हम लोग नहीं जानते हैं अगर आप मीडिया की रिपोर्ट को जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि शाहरुख खान कितने देशभक्त हैं बॉलीवुड के खांस उतने ही देशभक्त हैं जितने कि हम लोग हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने बार-बार और हमेशा अपने देश की मदद की है.

लेकिन जब कभी भी पाकिस्तान का नाम आता है और जब कभी भारत में कोई आतंकी वारदात होती है। तो यही कहा जाता है कि बॉलीवुड के खान ने पाकिस्तान की मदद की है और हमारी मदद नहीं की है। इसी के साथ आपको सलमान खान के बारे में बताते हैं कि देश में उनकी एक कंपनी बीइंग हुमन के नाम से जानी जाती है जो कि गरीबों की मदद के लिए काम करती हैं सलमान खान भी गरीबों की बहुत मदद करते हैं। आगे देखे वीडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?
-
featured2 weeks agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured2 weeks ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
-
बलिया2 days ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी





