Uncategorized
पड़ताल : क्या सुनीता विलियमस स्पेस से वापस आते ही मुसलमान हो गयी ? आयीए जानते इस दावे कि सच्चाई …
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि कैसे स्पेस में गई भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम ने इस्लाम कुबूल कर लिया . आइये जानते है कितनी सच्चाई है इन दावों में .

दोस्तों यह वीडियो बांग्ला भाषा में रिकॉर्ड किया गया है और इसमें बताया गया है कि जिस समय सुनीता विलियम स्पेस में गई थी और उन्होंने पृथ्वी की तरफ देखा तो उन्हें वहां से दो चमकते बिंदु दिखाई दिए जब उन्होंने टेलिस्कोप से इन बिंदुओं को देखा तो वह बिंदु कुछ और नहीं बल्कि मुसलमानों के पवित्र धर्मस्थल मक्का और मदीना थे जिसे देखकर सुनीता विलियम और उनके साथी हक्का-बक्का रह गए हैं और उसके बाद जब सुनीता विलियम स्पेस से वापस आई तो उन्होंने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया । इतना ही नहीं खबरें मिली हैं कि सुनीता विलियम्स को मक्का और मदीना जाने का भी मौका मिला ।

दोस्तों हमने इस वीडियो के बारे में सुनीता विलियम से जब पूछा की तो हमें पता चला कि सुनीता विलियम के पिता हिंदू है और माता क्रिश्चियन है सुनीता विलियम का इस बारे में कहना है कि वह बचपन से ही राम और सीता की कहानियां सुनकर पली बढ़ी है और क्योंकि उनकी माता क्रिश्चियन है इसलिए वे जीसस क्राइस्ट को भी मानती हैं ।

अब यह वीडियो कितना सच है और कितना फेक है इस बात का पता लगाया जा रहा है लेकिन सुनीता विलियम से जब पूछा गया तो इसका सच सामने आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो उस वीडियो में दिखाया गया है . स्पेस से वापस आकर इस्लाम धर्म कुबूल करना ऐसा कुछ नहीं है . लोग सिर्फ कहानियां बनाते हैं। मै मानती हूँ खुदा है जो हमें खुशियाँ देता है .

ऐसा नहीं है कि सुनीता विलियम के बारे में यह अफवाह पहली बार उड़ रही है इससे पहले भी कई बार यही अफवाह उड़ी थी इस सुनीता विलियम ने स्पेस से मक्का और मदीना को देखकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया । तमाम जांच पड़ताल के बाद ये विडियो फेक निकला .
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





