Connect with us

featured

जानिए अधिकारियों और नाराज़ व्यापारियों के बीच बैठक की वो बातें, जो सामने नहीं आईं

Published

on

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। महामारी के इस ख़तरे को देखते हुए ज़िला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मिलकर बाज़ारों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन दुकानदारों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई में दुकानदारों से जुर्माने की रकम वसूली गई है। जिससे व्यापारी संगठन बेहद नाराज़ हैं। व्यापारी संगठनों ने ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों का कहना है कि ईओ उन्हें अनावश्यक ही परेशान कर रहे हैं, जबकि वह सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही नाराज व्यापारियों ने ईओ समेत कई अधिकारीयों पर कारवाई करने की मांग भी मंत्री से की।

क्या बोले आनन्द स्वरूप शुक्ल ? व्यापारियों की नाराज़गी के मद्देनज़र रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यापारियों की एक बैठक भी हुई। बैठक में व्यापारियों की नाराज़गी को देखते हुए संसदीय कार्य व ग्राम विकास राज्यमन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल भी उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन द्वारा वसूला गया जुर्माना उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।

ईओ ने रखा अपना पक्ष- इस बैठक में ईओ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सिर्फ इसलिए की ताकि कोरोना संक्रमण के ख़तरे की रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि कड़ा कदम उटाए बिना कोरोना के ख़तरे को बढ़ने से नहीं रोका जा सकता। बैठक में मौजूद रहे ज़िलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने इस दौरान ईओ की बातों का समर्थन किया।

बैठक में डीएम ने क्या कहा? बलिया खबर के सूत्रों के मुताबिक, शांति से तकरीबन आधे घंटे तक सभी को सुनने के बाद डीएम ने इशारो इशारों में कई बड़ी बातें भी कही। उन्होंने बैठक में कहा कि शुरुआत में कोरोना संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए आप में से ही कई व्यापारी सख्ती की मांग कर रहे थे। लेकिन अब प्रशासन की ओर से सख्ती की जा रही है तो आप इसका विरोध कर रहे हैं। जबकि आपको भी पता है कि कोरोना की रोकथाम के लिए सख्ती ज़रूरी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण सबसे ज़्यादा बाज़ारों से ही फैल रहा है। इसलिए इसे अनुशासित किया जाना आवश्यक है।

डीएम ने कहा कि आज बलिया नगर में 500 से ज़्यादा कोरोना पाज़िटिव केस हैं, इनमें से 300 से ज़्दाया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों और उनके परिवार से जुड़े केस हैं। उन्होंने कहा कि बलिया नगर में पहला केस 25 जून को लक्ष्मी मार्केट से ही सामने आया था। इसके साथ ही उन्होंने उस कोरोना पॉज़िटिव सेल्स गर्ल का भी उदाहरण दिया जिसके सम्पर्क में आने से 21 लोग कोरोना पाज़िटिव हो गए थे। डीएम ने कहा हैरानी की बात ये है कि जिस दिन उस सेल्स गर्ल के दुकान की बैरिकेटिंग हो रही थी उसी दिन उस दूकान के स्वामी वहां बैठ कर ग्राहकों से पैसे का लेंन देंन कर रहे थे, ये संवेदनशीलता है हमारी ?

शाही ने कहा कि इन्हीं सब तथ्यों को देखते हुए मार्केट में ख़ास अनुशासन की ज़रूरत है। जिसका पालन नहीं किया गया तो ख़तरा बढ़ सकता है। व्यापारियों को चाहिए कि वह कोरोना के खिलाफ़ इस जंग में प्रशासन का साथ दें।

बलिया में कोरोना की स्थिति-  10 अगस्त की सुबह तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बलिया में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 83 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब बलिया में कुल दर्ज मरीज़ों की संख्या 2410  के पार हो गई है। बलिया में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी। वहीं अब जिले में ऐक्टिव 933 हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!