Uncategorized
नमाज पढ़ने पर रोक लगाने के मामले में रामनाइक का सबसे चौंका देने वाला बयान, मचा हड़कंप
हाल ही खुले में नमाज़ को लेकर काफी चर्चा हुई . दरअसल नोएडा के एक पार्क में लोग जुमे की नमाज़ अदा करते थे . उस पार्क में नमाज़ को लेकर यूपी पुलिस ने रोक लगा दी और फरमान जारी कर दिया कि वहां कोई नमाज़ नही पढ़ी जाएगी . अगला जुमा आने से पहले पार्क में पानी भी डलवा दिया गया . जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर मुख्य मीडिया चैनलो पर भी मामला सुर्खियों में था . याब इस मामले में उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने नोयडा में खुले में नमाज़ पढ़ने पर रोक लगाने के मामले में बड़ा बयान दिया है .
हिंदी न्यूज़ पत्रिका के अनुसार सूबे के राज्यपाल रामनाईक ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा की वहां के जिलाधिकारी समय समय पर निर्णय लिया करते ही . उन्होंने कहा खुले में नमाज़ पढ़ना कानून व्यवस्था के मद्देनज़र आता है . उन्होंने साथ ये भी कहा कि अगर सरकार के फैसले से किसी को कोई दिक्कत है तो वो अधिकारियों से शिकायत कर सकता है और वह इसके लिए न्यायालयकी भी शरण ले सकता है .

मीडिया से बात चीत के दौरान सूबे के राज्यपाल रामनाईक ने कहा खुले में नमाज़ पढ़ना कानून व्यवस्था के ही तहत आता है और सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी फैसला ले सकती है . सरकार अपना फैसला किसी समुदाय के लिए नही होता है बल्कि फैसले से अगर किसी को किसी तरह की परेशानी है तो वो शिकायत कर सकता है और न्यायालय की मदद कर सकता है .

ये बातें राज्यपाल रामनाईक ने सीतापुर में मीडिया से बात चीत के दौरान कहा . सीतापुर के रामपुरमथुरा कस्बे में एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यपाल रामनाईक ने छात्रों को सम्मानित किया। राज्यपाल राम नाईक के बयान के बाद अब देखते हैं कि ये बहस किस तरफ जाती है क्योंकि ये मामला अब काफी सुर्ख़ियों में है. और नमाज़ इस्लाम का अहम हिस्सा है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





