Uncategorized
इस जमात को लेकर केंद्र सरकार ने उठाया सख्त कदम, किया 5 साल के लिए बैन….
पुलवामा घटना के बाद एक तरफ जहाँ देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भरा है । वहीँ दूसरी तरफ अब केंद्र ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल खबर कुछ यूँ है क़ि सरकार ने जमात-ए-इस्लामी पर बैन लगा दिया है. सरकार ने जमात-ए-इस्लामी पर यह प्रतिबन्ध पांच साल के लिए लगाया है। आपको बात दें कि इस संगठन पर बैन लगाने से पहले इसके चीफ अब्दुल हामिद फयाज हिरासत में ले लिया है। हालाँकि उनकी गिफफ्तारी पुलवामा घटना के बाद हो गई थी।

वहीँ अपने ऊपर लगाये गए इस प्रतिबन्ध पर जमात-ए-इस्लामी का कहना है कि एक साजिश के तहत यह कार्यवाई की गई है ताकि घाटी में अस्थिरता पैदा हो जाये। इसके साथ जमात-ए-इस्लामी के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है. सरकार का कहना है कि यह गैर कानूनी संगठन है। सरकार ने कहा है कि गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत यह कार्यवाही की गई है।

आपको बता दें कि पुलवामा घटना के बाद सेना ने बड़ी कार्यवाही की थी और उसके बाद कश्मीर से कई लोगों को हिरासत में लिया गया था और इसी के तहत अब जमात-ए-इस्लामी पर भी कार्यवाही की गई है। जमात-ए-इस्लामी के कई बड़े नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल पुलवामा घटना के बाद घाटी का माहौल भी थोड़ा खराब हुआ है और वहां पर सेना एक्शन में हैं।

ऐसे में अब इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है. इसके अलावा सरकार ने अलगाववादी नेताओं पर भी कार्यवाही की थी। सरकार ने उन्हें मिली सुरक्षा वापस ले ली थी और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में जाने वाले में यासीन मलिक का नाम भी शामिल है। फिलहाल अब वहां पर एक बार फिर से शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। वहीँ जमात-ए-इस्लामी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नज़र रखी जा रही है। इन्हें लेकर सेना ज़रा भी चूक नहीं लेना चाहती है ।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured24 hours agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया24 hours agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured1 day agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया1 day agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured2 hours agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन





