Uncategorized
जोरम वैन क्लावेरेन ने कर लिया इस्लाम कुबूल, शक्तिशाली देशो में खौफ. जानिये कौन है जोरम..
दोस्तों इस वक्त इस्लाम दुनिया में सबसे तेजी से फैलने वाला धर्म बन चुका है आज दुनिया में हर रोज लोग मुसलमान हो रहे हैं लोग इस्लाम को पसंद कर रहे हैं जबकि दुनिया में इस्लाम को बदनाम करने की साजिश की जा रही है फिर भी इस्लाम उतनी ही तेजी से फैलता चला जा रहा है. दोस्तों एक इंसान का मुसलमान होना ही अल्लाह पाक की इतनी बड़ी नेमत है की जिसके सामने दुनिया भर की सारी नेमत फीकी पड़ जाती है. दोस्तों हाल ही में हॉलैंड की सबसे बड़ी सियासी पार्टी, पार्टी फ़ॉर फ्रीडम के कार्यकर्ता जोराम वेन कलावेरेन ने इस्लाम कबूल कर लिया है.

दोस्तों पार्टी फॉर फ्रीडम इतनी सख्त पार्टी है जो मुसलमानों के सख्त खिलाफ रहती है. जोराम वेन कलावेरेन ने अपने इस्लाम कबूल करने का किस्सा बताया उन्होंने कहा कि जब मैं इस्लाम के खिलाफ किताब लिख रहा था तू उनके ऊपर इस्लाम से जुड़ी सारी बाते खुलती गयी और उन्हें इस्लाम समझ में आने लगा और उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया. इससे पहले वह इस्लाम के सख्त खिलाफ रहने वाले इंसान के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने इससे पहले अखबारों में इस्लाम के खिलाफ और पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ बातें कही थी .


उन्होंने अपने इस्लाम के खिलाफ और कुरान मजीद के खिलाफ बयानों पर शर्मिंदगी जताई और कहा कि मैं इस हरकत के लिए शर्मिंदा हु और उन्होंने कहा कि मैं उस वक्त गलत था क्योंकि उस वक्त इस सियासी पार्टी कि यह पॉलिसी थी कि इस्लाम से हर गलत काम को जोड़ दिया जाए उन्होंने 2014 में पार्टी फॉर फ्रीडम की जमात को छोड़ दिया और फिर अपनी एक जमात बनाई लेकिन 2017 में उन्हें इलेक्शन में नाकामी मिली जिसके बाद उन्होंने सियासत को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ दिया और आज आप देख रहे हैं कि जो शख्स इस्लाम का इतना बड़ा दुश्मन था वो आज मुसलमान हो गया और इस नाम को दिल से अपना लिया।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured5 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





