Uncategorized
जोंटी रोड्स ने बताया ये भारतीय ख़िलाड़ी है फील्डिंग में नंबर वन, इनकी फील्डिंग मुझे बहुत पसंद है ..
क्रिकेट की दुनिया में कोई भी खिलाड़ी अलग अलग अपनी खुद की काबिलियत की वजह से पहचाना जाता है। कोई खिलाड़ी बल्लेबाज़ होता है तो कोई अच्छा गेंदबाज़। हालाँकि कोई आल राउंडडर भी होता है। लेकिन फील्डर भी किसी भी मैच को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालाँकि उनकी ज्यादा चर्चा नहीं होती है और अगर टीम में बने रहना है तो सिर्फ फील्डिंग के ही दम पर नहीं टिका जा सकता है। फील्डिंग के साथ साथ खिलाड़ी को या तो बल्लेबाज़ होना पड़ेगा या फिर गेंदबाज़।

इण्डिया में अगर कोई फिल्डर की बात होती है तो सबसे पहले आपके के ज़हन में मुहम्मद कैफ का नाम आता होगा। हालाँकि कैफ के साथ भी वही हुआ और उन्हें लम्बे वक़्त के लिए टीम इण्डिया में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। अगर दुनिया की बात करें तो एक फिल्डर के तौर पर जोंटी रोड्स को पहचाना जाता है और उन्हें दुनिया के सबसे बड़ियाँ फिल्डर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जोंटी रोड्स किस खिलाड़ी को सबसे बढ़ियां फिल्डर मानते हैं। आज हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में जोंटी रोड्स ने एक इंटरव्यू में बेहतरीन फिल्डर के बारे में बात की है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पटल पर दुनिया के पांच सबसे शानदार फिल्डर के नाम गिनाया है। आपको बता दें इन पांच फील्डरों में भारत की सुरेश रैना का नाम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रू साइमंड्स को भी वह बढ़िया फिल्डर मानते हैं। चौथे नंबर पर उन्होंने हर्शेल गिब्स को बताया है और तीसरे नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड के पॉल कालिंगवुड का
नाम लिया है। दूसरे नंबर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को बताया है और पहले नंबर पर उन्होंने सुरेश रैना का नाम लिया है। उन्होंने कहा है कि सुरेशा रैना की फील्डिंग उन्हें बहुत अच्छी लगती है।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured3 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





