Uncategorized
JIO की बैंड बजा दी, 1 रूपेय में पाये 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल …
दोस्तों आप सभी जानते है की जिओ के आने से भारतीय टेलिकॉम बाजार में नया तूफ़ान ला दिया है ,जबसे जिओ लांच हुआ है तबसे सभी टेलीकॉम कंपनी पीछे हो गई है जिओ के प्लान ,डाटा पैक आदि कस्टमर्स को काफी पसंद आने लगे है भारतीय टेलिकॉम बाजार में जिओ ने एंट्री मारकर तहलका मचा दिया था. इसके बाद से ही लगातर नेट पैक और कालिंग काफी सस्ती हुई है. भारतीय बाजार में जिओ के आने के बाद से ही टेलिकॉम मार्केट में काफी बदलाव आया है.

लेकिन अब एक बार फिर से टेलिकॉम मार्केट में सनसनी फैलने जा रही है.जिसका कारण है देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल बाबा रामदेव की पतंजलि इस क्षेत्र में आने वाली हैं. दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में रामदेव ने अपना सिम कार्ड लांच किया था. कुछ दिन पहले ही योग गुरु बाबा रामदेव ने जिओ और अन्य टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ मिलकर पतंजलि सिम कार्ड लाने का ऐलान किया था.

इसके बाद सिम भी लांच कर दिया गया था. लेकिन अब पतंजलि ने अपने सिम के लिए डाटा प्लान भी लांच कर दिए है. जिओ को टक्कर देने और बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए बाबा रामदेव ने नए और धांसू प्लानों की घोषणा की हैं. बाबा रामदेव के नए प्लान के अनुसार अब आपको सिर्फ 365 रूपये ही चुकाने पड़ेंगे. आपको बता दें कि ₹365 के इस रिचार्ज पर आपको प्रतिदिन 2GB 4G डाटा, अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी.

आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता 365 दिनों तक की होगी. बाबा रामदेव की पतंजलि पिछले ही कुछ सालों में एक प्रसिद्ध ब्रांड बनकर उभरा है. पतंजलि कई क्षेत्रों में काम करता है, आयुवेर्दिक दवाओं से शुरू हुआ यह काम आज लगभग सभी क्षेत्रों में पहुंच चूका हैं. बाबा रामदेव ने सभी क्षेत्रों में अपार सफलता के बाद संचार के क्षेत्र में कदम रखा हैं. इस सिम कार्ड को पतंजलि ने भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) के साथ मिलकर लांच किया हैं. वहीं इस सिम कार्ड का नाम स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड रखा गया हैं.

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





