Uncategorized
चुनाव लड़ने की खबर पर करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा, सभी पार्टिया हुई हैरान….
दोस्तों आप सभी जानते है की 2019 लोखसभा चुनाव की गहमा गहमी सब तरह तेज़ी से चल रही है सभी पार्टिया अपना अपना मजबूत पक्छ रखने की कोशिश में लगी हुए है एक दूसरे को निचा गिराने में लगी हुए है कोई धर्म की राजनीती करने पर लगा हुए है कोई जातिवाद की राजनीति करने में लगा हुए है .सब तरफ चुनाव को लेकर माहोल गर्म नज़र आ रहा है .

2019 लोखसभा चुनाव में सभी पार्टी अपने बेस्ट कैंडिडेट उतारने की कोशिश कर रहे है कोई किसी दिग्गज नेता को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ाना चाह रहा है कोई फेमस फ़िल्मी एक्टर और एक्ट्रेस को चुनाव लड़ाना चाह रहा था , सभी सत्ता पाने की कोशिश में लगे हुए है , इसी बिच खबर आ रही है 2019 लोखसभा चुनाव के मैदान में बॉलीवुड अभिनेत्री और भोपाल की बहू करीना कपूर खान को उतारने की खबरें इन दिनों जोरों पर चल रही है। बताया जा रहा है की 40 साल से भोपाल की सीट कांग्रेस हार रही है और इस सीट को भोपाल बहु करीना कपूर खान जीता सकती है.

क्यों की युवाओ में करीना कपूर खान की फैन फोल्लोविंग काफी ज़ादा है इसलिए कांग्रेस इस सीट पर करीना कपूर खान को लड़ाना चाह रही है अब इस खबर पर करीना कपूर खान का बयान सामने आया है की वह आगामी चुनाव लड़ेंगी की नहीं ? करीना कपूर खान ने यह साफ़ कर दिया है की उनका पूरा का पूरा ध्यान फिल्मो पर है, राजनीती पर नहीं है .

करीना कपूर ने कहा है ‘मेरा फोकस बस फिल्में हैं। मेरे चुनाव लड़ने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे किसी भी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए अप्रोच नहीं किया है।’ मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है की करीना कपूर खान को इस सीट से चुनाव लड़ाया जाए और उनको प्रत्याशी बनाया जाए .

इससे पहले करीना कपूर खान के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी कांग्रेस से इस सीट पर लोखसभा चुनाव लड़ चुके है और हार भी गए थे पटौदी खान की बहु होने कारण भोपाल इनका ससुराल है और करीना कपूर कई बार सैफ अली खान के साथ यहाँ अति रहती है .वही करीना कपूर खान सरेआम कांग्रेस पार्टी अध्यछ राहुल गाँधी को पसंद करने की बात कह चुकी है यह तक करीना कपूर खान कह चुकी है की मई राहुल गाँधी को डेट करना चाहती हु , मुझे उनको जानने और समझने में कोई दिक्कत नहीं है .

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





