बलिया में शुक्रवार को टीडी कॉलेज के छात्र नेता मनु कुमार के नेतृत्व में छात्रों के एक दल ने विश्वविद्यालय के कुलपति महोदया श्रीमती कल्पलता पाण्डेय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्याओं से संबंधित निम्न मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर गौर करते हुए कुलपति महोदया ने ने छात्रों से 6 जूलाई तक का समय मांगा है। छात्रों का कहना है कि संवेदनहीन सरकार COVID-19 के दौर में भी परीक्षाएं कराकर हजारों छात्रों के जान को जोखिम में डाल रही है।
छात्रों के अनुसार अभी तक टीकाकरण नहीं हो पाया है, ऑनलाइन क्लॉस सुचारू रूप से नहीं चलने के कारण कोर्स भी खतम नही हुआ है। जिस कारण सभी छात्र डिप्रेशन में है। ऐसे माहौल में सरकार द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किसी लिहाज से उचित नहीं है। छात्रों की मांग है कि परीक्षाएं रद्द करने के साथ ही द्वितीय और तृतीय बर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाए। नाराज छात्र नेता मनु कुमार ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय द्वारा हमारी मांगे पुरी नहीं की गई तो हम आगे की कार्यवाई के लिए बाध्य हो जायेंगे।
वहीं, छात्र नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि जननायक विश्वविद्यालय छात्रों के साथ खलनायक वाली रवैया अपना रही है। हालांकि छात्रों की समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से 4 दिन का समय मांगा गया है, जिसे छात्रों ने स्वीकार किया। साथ ही छात्रों ने अपनी मांगे न पूरा होने के स्थिती मे एक बड़े छात्र आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी। विश्वविद्यालय घेराव में छात्र नेता मनु सिंह, प्रवीण सिंह, विक्की, रवि पांडेय, मयंक गुप्ता, प्रीतम, अभिनाश जी, दिग्विजय जी, राकेश पांडेय, सौरभ पाण्डेय आदि छात्र शामिल थे।-
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…