Connect with us

Uncategorized

काला जादू की निशानिया और अलामत, हज़रत अली रज़ि० का वाकिया…

Published

on

आज हम आपको बतायगे काला जादू कर बारे में काला जादू क्या है इसकी निशानियां और इससे कैसे छुटकारा मिले?तो आइए जानते है काला जादू क्या है? जादू में शैतान और इब्लीस से मदद मांगी जाती है जो मंत्र पढ़े जाते हैं उसमें अल्लाह और उसके रसूल का इंकार और उन की शान में गुस्ताखी की जाती है। इब्लीस या उसकी औलाद को माबूद मानकर उस से मदद मांगी जाती है कठिन जादू में कुरान को उल्टा करके पढ़ा और लिखा जाता है या हराम और गंदी स्याही से लिखा जाता है और इन्हीं वजह से हजरत अली रज़ी अल्लाह ने जो ऐसा जादू करते थे.

उन्हें चुन चुन कर मारा है और मारने का हुक्म दिया है और उनकी गर्दन उड़ाने का हुक्म दिया था और उस ज़माने में बहुत सारे जादूगरों की गर्दन उड़ाई गई थी। इससे आप जान सकते हैं कि यह अमल कितना बुरा अमल हो सकता है। आजकल तो हर तकलीफ और परेशानी की वजह जादू को दे दी जाती है कि फलाने जादू करवा दिया तो कारोबार नहीं चल रहा फलाने जादू करवा दिया तो यह बीमारी हो गई है तो किसी को बच्चे नहीं हो रहा है तो जादू करवा दिया किसी के रिश्ते नहीं आते तो वह समझते हैं कि किसी की सुस्ती और काहिली की वजह से दुकान नहीं चलती तो कहते हैं कि जादू करवा हर परेशानी का जिम्मेदार जादू को बताया जाता है .

ऐसा लगता है कि अल्लाह ताला ने दुनिया बना करके के जादूगरों करम पर छोड़ दिया। यह जानने के लिए कि जादू हुआ है कि नहीं इसकी कुछ निशानियां इन की निशानियां को देखना होगा तो आइए जानते हैं जिन पर जादू होता है की क्या निशानी है। किसी आदमी में 70 परसेंट अगर यह निशानियां दिख रही है तो समझ लें कि जादू किया गया है ख्वाब में जानवर हाथी ,शेर, भालू,कुर्बानी के जानवर सांप ,खिनज़ीर,बन्दर छिपकली जो भी खतरनाक जानवर है देखना। नींद में रोना,चिल्लाना, हंसना या आवाज़े देना ,झटके लगाना जैसे किसी ने पकड़ कर हिलाया हो, किसी को अपना पीछा करते देखना, और खौफ पैदा हो कर भागना ,डरावनी शक्ल देखना, खुद को ऊंची जगह से गिरते देखना नींद का कच्चा होना, रात को नींद ना आना, नींद में सख्ती से होंठ को चबाना , खंडहरों में खुद को देखना, वीरान जगह पर खुद को देखना मुर्दों को देखना, सोते में कोई चीज खाते हुए देखना जैसे कोई चीज खिलाई जा रही हो और सुबह उठकर उसे खाया हो ऐसा महसूस करना यह सारी चीजें जादू की निशानियां हैं ।

जब यह पता चले तो आप समझ जाए कि आपके ऊपर किसी ने जादू कर आया है अभी जो निशानियां मैं आपको बताने जा रहा हूं इस से आदमी की मौत भी हो सकती है जागने के बाद बहुत थकावट महसूस करना शरीर दर्द होना छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना गलती अपनी हो तभी गलती को ना मानना रिश्तेदारों दोस्तों और परिवार में बिला वजह बड़े बड़े झगड़े पैदा हो जाना घरवालों बीवी बच्चों और वालदेन से नफरत महसूस हो, सर, कमर के निचले हिस्से और कंधों पर दबाव महसूस हो ,ऐसा महसूस करना कि सर और कमर में सुइयाँ चुभ रही हो,

नमाज कुरान तिलावत से दूर भागना। हां दिन के बारे में बुरे भले ख्यालात आना, मस्जिद जाने से दिल घबराना जिस्म पर कट लगना खून गिरना बाल नजर बहुत से दफा जादू की वजह से मियां बीवी के रिश्ते का खराब होना रिश्ते में नफरत आना हर रिश्ते का टूट जाना मियां बीवी बाद में बात पर लड़ते हैं और ऐसे करते-करते बात तलाक तक पहुंच जाती।

अब हम आपको बताएंगे यादों को खत्म करने के उपाय। इसके असर को खत्म करने के लिए सूरः बकरा कुरआन की सूरः को 10 बार पानी पर दम करके सभी घरवाले सुबह नेहार मूंह पिले।जिस्म में मौजूद जादू पिशाब के आते ही खत्म होजायेगा।जादू के असर जो घर मे मौजूद है उनको खत्म करने के लिए हर कोने में उसी पानी से चिरकाओ करदे यानी पानी डाल दें और हर कोने में 1 बार आज़ान देदे।इन्शा अल्लाह इस अमल से जादू का खात्मा 1 दिन में हो जायेगा।

याद रहे 1 ही दिन में 10 बार सूरः बकरा पढ़नी है आप खुद पढ़े या घर के सभी लोग मिलकर पढ़े।दोसर अमल रात सोने से पहले अव्वल आखिर 5 बार दरूदशरीफ पढ़कर 300 बार अलजब्बार और अलकहार पढ़े।जिसने भी ये जादू किया होगा उसका चेहरा सोने में दिखजयगा या ताबीज़ कहा है पता चलजयगा।किसी से बात किये बिना पढ़कर सोजाना है।ये अमल 4 दिन लगातार करना है।इससे आपका काला जादू खत्म होजायेगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

Published

on

बलिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह-प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सुविचार “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ और संकल्पित रहने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थी जीवन की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि छात्रों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक आनंद मिश्रा, भौतिक विज्ञान शिक्षक इरफान अंसारी, वाणिज्य विभाग के लेखा शिक्षक संजीव सिंह, अर्थशास्त्र शिक्षक आशुतोष सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका शिवांगी, हिंदी शिक्षक चंद्रकेश गुप्ता सहित अभिषेक जायसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान तथा कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!