Uncategorized
जब कोई मुसीबत आये तो करें ये काम…
दोस्तों अस्सलाम वालेकुम रहमतुल्लाहि व बरकातहू दोस्तों आज हम आपके लिए मौलाना तारिक मसूद साहब की एक ऐसी वीडियो लेकर आए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि जब मुसीबत आए तो क्या करना चाहिए तो दोस्तों वह चीज क्या है आइए आपको बताते हैं मौलाना तारिक मसूद साहब ने बताया की यह जो तौहीद का मसला है यह कोई मामूली मसला नहीं है तौहीद मिजाज़ के लोग अलग ही होते हैं वह ताबीज गंडे को नहीं मानते हैं उनके मिजाज में तौहीद होता है वो लोग अरबी तौहीद मिजाज़ के होते है जैसे कि अरबी होते हैं वह ताबीज पर यकीन नहीं करते हैं और अल्लाह पर यकीन करते हैं मौलाना ने अपने बयान में बताया कि मैंने एक लड़के से कहा कि तुम अपना धागा उतार दूं.

उसने कहा कि अगर मैं धागा उतार दूंगा तो मेरे साथ गलत हो जाएगा मौलाना ने कहा कि कुछ नहीं होगा तुम उतार दो और अल्लाह से दुआ करो इन सब चीजों पर यकीन मत किया करो करने वाली जात सिर्फ अल्लाह की है और वही सब कुछ करता है मौलाना कहते हैं कि ताबीज जायज है लेकिन अगर उनमें सही चीज लिखी हो जैसे कि कुरान की आयत तब ही वो तावीज़ सही है और जो तोहिद के मिजाज के लोग होते हैं.

वह पलीते फलीते को नहीं मानते वह उस पर यकीन नहीं करते हैं मौलाना कहते हैं कि जब कोई मुसीबत आए तो 2 रकात नमाज पढ़कर अल्लाह से दुआ करो उसका मजा ही कुछ और है और अल्लाह पाक आपकी दुआ को कबूल करेगा और आपकी मुसीबत को खत्म करेगा मौलाना ने कहा कि यूनुस अलैहिस्सलाम से भी ज्यादा किसी ने मुसीबत झेला है.

उनसे भी ज्यादा किसी की मुसीबत थी वह समुद्र में मछली के पेट में थे तो उन्होंने कोई ताबीज नहीं बांधी बल्कि अल्लाह से दुआ की उन्होंने यह दुआ मांगी ला इलाहा इल्ला अंता सुभानाका इन्नी कुंतुम मिनज़ जालिमीन जिसके बाद उन्होंने अल्लाह से दुआ की और अल्लाह पाक ने उनकी दुआ कबूल किया और वह मछली के पेट से बाहर आएं।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





