Uncategorized
बदनसीब लोगो की 8 निशानियाँ, मौलाना साहब ने बताया बदकिस्मती के लक्षण…
दोस्तों अस्सलामुअलैकुम वरहमतुल्लाहि वबरकातहू आज हम आपके लिए मौलाना शाकिर अली नूरानी साहब की एक वीडियो लेकर आए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि बदनसीब लोंग कैसे होता है और इसके साथ उन्होंने बताया कि बदनसीब लोगों की निशानियां क्या होती है . दोस्तो आइये आपको बताते है कि मौलाना ने वह कौन सी निशानियां बताइए जो बदनसीब लोगों में होती हैं दोस्तों मौलाना ने फरमाया कि कम नसीब की सबसे पहली निशानी यह है कि वह खूब ज्यादा खाता है यानी वो सिर्फ खाता ही रहता है हमेशा सिर्फ खाता है .

वो इंसान खुश नसीब नहीं होता बल्कि कम नसीब होता है जो बहुत ज्यादा खाता है और खूब खाता है मौलाना ने फरमाया कि वही इंसान कम नसीब होता है . दोस्तों इसी के साथ ही मौलाना ने फरमाया कि जो इंसान बहुत ज्यादा पीता हो चाहे वह पानी हो या शर्बत तो भी वह कम नसीब है लेकिन आप लोग सोच रहे होंगे कि कसरत से खाने और पीने वाला इंसान कैसे कम नसीब हो सकता है उसको तो सबसे ज्यादा खाने को मिल रहा है ।

दोस्तों मौलाना ने बताया कि मैं एक मर्तबा कैनेडा से आ रहा था मौलाना ने कहा कि मेरी फ्लाइट लैंड हुई और इत्तेफाक से मेरे बाजू में दो गुजराती लड़के बैठे हुए थे मौलाना ने बताया कि हम लोग रास्ते पर बात करते हुए हैं और एयरपोर्ट पर एक गुजराती बच्चा दूसरे गुजराती बच्चे से कहने लगा कि भूख बहुत लगी है फ्लाइट में खाने में मजा नहीं आया और इस वक्त खाना कहां मिलेगा तो दूसरे गुजराती ने कहा कि चलो मुसलमानों के मोहल्ले में जाते हैं वही खाना मिलेगा तो दूसरे ने कहा कि रात का 3 बज रहा है और इस वक़्त वहां खाना मिलेगा तो दूसरे ने कहा की हाँ मुसलमान करते ही क्या है सुबह तक खाते हैं और 12:00 बजे तक सोते हैं । तो दोस्ती मौलाना ने कहा कि आइये हम आपको हदीस की रौशनी में बताते है कि ज़ियादा खाने और ज़ियादा पीने वाले कैसे काम नसीब होते है. अल्लाह के नबी सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने ज्यादा खाने और पीने के बारे में कहा कि ज्यादा खा पीकर अपने दिल को मुर्दा मत करो . आगे देखें वीडियो में :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





