Categories: बलिया

बलिया के आईटीआई कालेज बनेंगे हाईटेक

आजमगढ़ मंडल के 7 ITI यानि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाइटेक होंगे। इसमें आजमगढ़ व मऊ के दो-दो बलिया के तीन आईटीआई शामिल हैं। इसके लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन संस्थानों में प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।

इसकी जिम्मेदारी सी एंड डीएस को सौंपी गई है। सभी संस्थानों में हाईटेक लैब का निर्माण किया जाना है। केंद्र सरकार की तरफ से इसमें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समय-समय पर उपकरण भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को आधुनिक जानकारी दी जाएगी। डाटा टेक्नालाजी के सहयोग से हाईटेक लैब विकसित किए जाएंगे।

सभी आईटीआई के भवन काफी पुराने होने के कारण जर्जर हो गए हैं। वर्कशाप भी खस्ताहाल है। छात्रों को पुरानी मशीनों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में अब इन्हें सुधारने का काम शुरू हो गया है। नौ माह के भीतर काम पूरा किया जाना है।

आजमगढ़ के दोनों आईटीआई में निर्माण कार्य चल रहे हैं। बलिया के रसड़ा में पेड़ न कटने से काम रुका है। वन विभाग को पत्राचार किा गया है। इसके साथ ही मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद में कुछ भूमि कम पड़ रही है। शहादतपुरा मऊ व सीयर बलिया के लिए लेआउट तैयार किया जा रहा है।

बलिया के रसड़ा आईटीआई के लिए 354.65 लाख और सीयर आईटीआई के लिए 453.79 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। सीएडडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक का कहना है कि सभी संस्थान के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये विभाग को प्राप्त हो गए हैं। नौ माह में निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर किया जाना है। बजट समय से मिलता रहा तो निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago