Categories: बलिया

बलियाः सरकारी शीशम का पेड़ काटने से रोकने पर वन रक्षक पर हमला

बलिया में वन रक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फेफना रेंज के वन रक्षक शैलेश वर्मा जब सरकारी शीशम का पेड़ काटने से लोगों को रोकने पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

वन रक्षक शैलेश वर्मा ने नरहीं पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि सोहांव सेक्शन व चितबड़ागांव बीट में स्थित स्वास्थ्य केंद्र नरहीं सटे राजकीय शीशम के वृक्ष को कुछ लोग काट रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचा तो आरोपित मेरे साथ दुर्व्यहार करने के साथ ही गाली-गलौज की गयी।

इस घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर नरहीं निवासी अभिषेक राय, उसके भाई अमित राय, संतोष राय व शिवम राय के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, अपमानित करने, धमकी देने व भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago